JAC 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी
Saturday, May 31, 2025-03:03 PM (IST)

JAC 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट की घोषणा हो गई है। जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया है।
जैक 12वीं रिजल्ट 2025 में हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53त्न लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 78.43त्न रहा। कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो यहां भी लड़कियां आगे रहीं। इस बार कॉमर्स में 95त्न लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86त्न रहा।
बता दें कि इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल 78,186 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 79.26% पास हुए। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 7% ज्यादा है। लातेहार जिला 88.02% सफलता दर के साथ टॉप पर रहा। पहली श्रेणी में 58,520 छात्र, दूसरी में 19,383 और तीसरी में 63 छात्र सफल हुए। रिजल्ट के बाद राज्यभर में छात्रों में खुशी की लहर है।