JAC 12h Result 2025: आज जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Saturday, May 31, 2025-11:18 AM (IST)

JAC 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के रिजल्ट की जल्द ही घोषणा होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक आज यानी शनिवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
छात्र-छात्राएं [https://jacresults.com] या [https://results.digilocker.gov.in] पर अपना 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल पर भी देख सकते हैं। इसके लिए JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें। सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
जैक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार आज इंटर की विज्ञान और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं दिन के 12:30 के बाद जैक के वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। बताते चलें कि इस साल जैक की इंटर परीक्षा में 3.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 98 हजार साइंस और 21 हजार कॉमर्स के अभ्यर्थी हैं।