छेड़खानी का विरोध करने की इतनी बड़ी सजा! युवकों ने महिला पर डाला खौलता तेल, हालत गंभीर

Monday, Dec 22, 2025-04:44 PM (IST)

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला पर खौलता तेल उड़ेला गया जिसमें उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

युवकों ने महिला पर डाला खौलता तेल
मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला खाने की दुकान चलाती है। वह पकौड़ी बना रही थी। इस दौरान 2 युवकों ने उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर खौलता तेल उड़ा दिया। घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

1 आरोपी गिरफ्तार
आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static