AJSU के कार्यक्रमों का रोडमैप जारी, सुदेश बोले- राजनीतिक दायित्वों को आगे बढ़कर निभाएंगे

6/18/2024 5:10:05 PM

 

रांचीः झारखंड में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि राजनीतिक दायित्वों का बेहतर रूप से निर्वहन करने के लिए पार्टी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं।

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महतो ने कहा कि इसमें राज्य के लोगों के विचारों से जुड़ना हमारी प्राथमिकता है। साढ़े चार साल में सरकार की नीतियों और कामकाज के तौर तरीके से राज्य में निराशा है। इसलिए पार्टी हर वर्ग की आवाज को मजबूती प्रदान करने की पक्षधर है। उन्होंने भावी कार्यक्रमों से जुड़े रोडमैप की जानकारी दी। साथ ही बताया कि राज्य के सामने जो चुनौतियां हैं, उसे पीछे छोड़ना ही हमारा उद्देश्य है।

वहीं सुदेश महतो ने बताया कि 22 जून को पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर राज्य भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो चित्रण का प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य के हर युवाओं के जेहन में यह रहना चाहिए कि झारखंड गठन की वेदना, कल्पना और इतिहास रहना चाहिए। इसी दिन हर विधानसभा में 100 पौधे लगाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static