खुलासा: स्वर्ण व्यवसाई से लूटकांड करने वाले बिहार के 2 शातिर गिरफ्तार, 2 अन्य की तलाश जारी

3/15/2021 12:41:15 PM

रांची: पटना के स्वर्ण व्यवसाई और उनके वाहन को हाइजेक कर लूटकांड की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। साथ ही पुलिस ने लूट के सारे सामान को भी बरामद कर लिया है। वहीं मामले में 2 आरोपी अभ भी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

बता दें कि कोडरमा हज़ारीबाग हाइवे पर पिस्टल की नोक पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें स्वर्ण व्यवसाई से 2 किलो 395 ग्राम सोना, 56 किलो चांदी और 1 करोड़ 46 लाख रुपए लूट लिए थे। जिसके बाद हरकत में आई कोडरमा पुलिस ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया था। वहीं, रांची के सभी एंट्री और एक्जिट पॉइंट पर चेकिंग शुरू की गई। इस बीच रांची पुलिस ने सिकिदरी घाटी में उस वाहन को लूट के सारे सामान के साथ धर दबोचा और गाड़ी में सवार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धीरज कुमार बक्सर जिले का रहने वाला है तो वही दूसरा आरोपी राहुल यादव बक्सर जिले का ही निवासी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा स्वर्ण व्यवसाई की कई दिनों से रेकी की जा रही थी। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। व्यवसाई पटना से अपने व्यवसाय के सिलसिले में कोलकाता जा रहे थे जिसकी पुख्ता जानकारी अपराधियों के पास थी।

एसएसपी के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए बिहार पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। वहीं, अबतक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस गिरोह द्वारा कई घटनाओ को अंजाम दिया गया है।

      

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Related News

static