दुकान तक गईं और फिर नहीं लौटीं... दो नाबालिग बहनों के गायब होने पर मचा हड़कंप, चप्पा-चप्पा खंगाल रही पुलिस
Tuesday, Feb 10, 2026-03:28 PM (IST)
Jharkhand Desk : झारखंड के रांची से दो नाबालिग बहनें आठ फरवरी से लापता हैं और उन्हें ढूंढने के लिए तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लापता लड़कियों में से एक की उम्र लगभग 12 साल और दूसरी की उम्र लगभग 16 साल है।
रातू थाने के प्रभारी अधिकारी रामनारायण सिंह ने कहा, "नौ फरवरी को उसके लापता होने की सूचना मिली थी। हमने एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है और कई स्थानों की जांच कर रहे हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया जा रहा है।"
परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लड़कियां कथित तौर पर आठ फरवरी को एक दुकान पर जाने के लिए घर से निकली थीं और वापस नहीं लौटीं। इससे पहले, चार फरवरी को डोरंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गिरजाटोली गांव से 12 वर्षीय एक लड़की लापता हो गई थी। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 21,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

