पांच बच्चों का पिता और तीन बच्चों की मां घर छोड़कर फरार, पुलिस ने तोड़ा दोनों के साथ में रहने का ख्वाब
Tuesday, Apr 07, 2026-04:36 PM (IST)
Jharkhand News: आज के समय में रिश्तों और जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला झारखंड के दुमका से सामने आया है, जहां एक शादीशुदा पुरुष और महिला अपने-अपने बच्चों को छोड़कर साथ भाग गए।
पांच बच्चों का पिता और तीन बच्चों की मां घर छोड़कर फरार,
जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है। यहां पांच बच्चों के पिता मनार अंसारी को अपने पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां से प्यार हो गया। 30 मार्च को दोनों अपने-अपने बच्चों को छोड़कर घर से भाग गए। इस घटना की जानकारी बच्चों ने अपने नाना को दी, जो पास के गांव में रहते हैं। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
आरोपी गिरफ्तार
आखिरकार 4 अप्रैल को महिला के पिता ने मनार अंसारी के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का पति काम के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है और उस समय महिला घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर मनार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सोमवार को मनार अंसारी को उसके गांव सोनाढाप से गिरफ्तार कर लिया। महिला को भी बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि अपहरण के आरोप में मनार को जेल भेज दिया गया है। वहीं, महिला का बयान मंगलवार को अदालत में दर्ज कराया जाएगा।

