पड़ोसी नाबालिग ही निकला दरिंदा! खंडहर में ले जाकर मासूम के साथ किया दुष्कर्म, खून से लथपथ घर पहुंची बच्ची; डाॅक्टरों को नहीं आया तरस

Friday, Mar 27, 2026-11:33 AM (IST)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है जहां 6 वर्षीय एक मासूम बच्ची से पड़ोस के ही एक नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। हद तो तब हो गई जब इलाज के लिए पहुंची बच्ची को डाॅक्टरों ने भर्ती नहीं किया।

खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के उड़े होश
मामला जिले के गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी नाबालिग उसे एक खंडहर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बच्ची को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले गये, लेकिन यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ ने घंटों तक बच्ची को भर्ती ही नहीं किया। लोगों के प्रदर्शन के बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्त्ती किया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने लापरवाह डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static