बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला, युवक ने चाकू से शरीर पर किए ताबड़तोड़ वार
Thursday, Apr 09, 2026-11:36 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक ने ट्यूशन से घर लौट रही युवती पर जानलेवा हमला किया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।
युवक ने चाकू से शरीर पर किए ताबड़तोड़ वार
मामला जिले के नीमडीह कल्याणपुर मोहल्ले का है। बताया जा रहा है कि युवती रोज की तरह मोहल्ले में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात युवक ने उसपर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक ने युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर लगातार चाकू से वार किया। युवक ने युवती के कम से कम 8 बार चाकू मारा।
युवती गंभीर रूप से घायल
हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

