झारखंड के बोकारो में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 4 डिब्बे, रेल प्रशासन में हड़कंप

Thursday, Apr 16, 2026-12:47 PM (IST)

Jharkhand News: झारखण्ड में ईस्ट सेंटर रेलवे धनबाद डिवीजन के बोकारो जिला के डुमरी - ललपनिया लिंक रेल लाइन में कोयले से लदा रेल माल गाड़ी के चार डब्बे रेल पटरी से उतर गया।

आधारिक सूत्रों ने बताया कि रेल डब्बे को उठा लिए जाने के बाद माल गाड़ी को निकाल कर रेल लाइन को चालू कर दिया गया। धनबाद के डीआरएम अखलेश मिश्रा ने बताया कि ट्रैन नम्बर एमडीबीएस कोयला से लोड था। इस लोड में दो इंजन 42002 एव 42001 इंजन था। 59 बोगी था। एक बोगी में 53 .63 टन कोयला था। दोनों इंजन में पतरातू के ड्राइवर थे तथा गार्ड भी पतरातू के थे।

डुमरी स्टेशन से खुलने के बाद ललपनिया लाइन में पोल संख्या 10 - 12 के बीच इंजन का प्रेशर गिर गया जिससे 7,8,9 चार बोगी पटरी से उतर गए। तत्काल रेल लाइन सामान्य है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static