झारखंड में बारिश के कारण धराशाही हुआ एक और पूजा पंडाल, 9.5 लाख रुपये की लागत से हो रहा था तैयार

Saturday, Sep 27, 2025-02:46 PM (IST)

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग के बाद अब धनबाद में भी पूजा पंडाल अचानक धराशाही हो गया। यह पूजा पंडाल लगभग 9.5 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा था। वहीं, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामला जिले के भूली बी ब्लॉक का है। बताया जा रहा है कि यहां हर साल भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इस साल तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर बन रहा 110 फीट ऊंचा पूजा पंडाल अचानक ढह गया। यह पूजा पंडाल लगभग 9.5 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा था। पंडाल का निर्माण पिछले एक महीने से चल रहा था। हादसे की वजह मूसलाधार बारिश बताई जा रही है।

लोगों का कहना है कि पंडाल की नींव कमजोर थी और हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश ने उसके बेस को और भी कमजोर कर दिया था। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static