CM हेमंत ने पूजा पंडाल का किया उद्घाटन, कहा- झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे

Saturday, Sep 27, 2025-04:26 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आर0आर0 स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत अनावरण किया।

PunjabKesari

इस अवसर पर सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच सभी मातारानी के भक्तजन काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का यह पावन त्यौहार मना रहे हैं।

PunjabKesari

सोरेन ने कहा कि मैं अपनी ओर से समस्त झारखंड वासियों एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को दुर्गा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। सभी के जीवन में मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहे। झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static