यूरेनियम संपन्न झारखंड परमाणु हथियार निर्माण में योगदान दे सकता है: CM हेमंत
Friday, Sep 19, 2025-06:06 PM (IST)

रांची: झारखंड में यूरेनियम की बहुतायत है और परमाणु हथियारों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। यह बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में यूरेनियम की बहुतायत है और परमाणु हथियारों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
यहां आयोजित ‘डिफेन्स ईस्ट टेक' प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है। सोरेन ने कहा, ‘‘ झारखंड यूरेनियम से समृद्ध है और परमाणु हथियार निर्माण में योगदान दे सकता है। राज्य सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार है।'' परमाणु हथियारों के निर्माण के लिए यूरेनियम एक महत्वपूर्ण घटक है।