CM हेमंत ने नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को दिए नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- राज्य को बौद्धिक रूप से भी आगे बढ़ाना

Tuesday, Sep 16, 2025-04:06 PM (IST)

CM Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इन्टर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) को नियुक्ति पत्र वितरण किए।

मुख्यमंत्री हेमंत ने सोरेन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, आज रांची में नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इन्टर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। आप सभी नव-चयनित सहायक आचार्य और परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।"

वहीं CM हेमंत ने एक अन्य ट्वीट में नव-नियुक्त सहायक आचार्यों को संबोधित करते हुए लिखा, "आज से आप यहां की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने का एक मजबूत स्तंभ बनने जा रहे हैं। राज्य की शिक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर हो इस दिशा में सरकार द्वारा कई भी कदम उठाए जा रहे हैं। प्राथमिक, माध्यमिक या उच्च शिक्षा - हर क्षेत्र में सरकार राज्य की आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल बनाने को लेकर योजना बनाकर काम कर रही है। आज सैकड़ों लोगों की नियुक्ति की जा रही है, इससे पहले भी नियुक्ति हुई है, अभी 26,000 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हो रहा है। ऐसे ही अन्य क्षेत्रों में भी हम तेजी से कार्य कर रहे हैं।

सीएम हेमंत ने आगे लिखा, "एक तरफ खुशी का दिन है, दूसरी तरफ चुनौती भरी जिम्मेवारी आपके कंधों पर है। झारखण्ड को हमें उस मुकाम पर ले जाना है, जहां लोग इसे खनिज संपदा के रूप में जानते हैं और हम बौद्धिक रूप से भी इस राज्य को पीछे ना रहने दें। ऐसी कार्य पद्धति के साथ हमें आगे बढ़ना है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static