Dussehra मेले में भीगने के लिए तैयार हो जाएं झारखंडी! मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना
Sunday, Sep 28, 2025-06:03 PM (IST)

रांची: झारखंड में 2 अक्टूबर को विजयदशमी और गांधी जयंती मनाई जाएगी। वहीं, इस दिन राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा के लिए ‘येलो' अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक 7-11 मिमी बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक राज्य में तीन अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान जताया गया है।
वहीं, आज यानी रविवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया में राज्य में सबसे अधिक 38.2 मिमी बारिश हुई। झारखंड का गोड्डा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में सबसे कम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, राज्य में एक जून से इस मानसून में 1,199.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 1,013.3 मिमी होती है, जो 18 प्रतिशत अधिक है।