Heavy Rain Alert: झारखंड में आज तूफान के साथ भारी बारिश का Alert! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Tuesday, Sep 16, 2025-08:55 AM (IST)

Jharkhand Weather Update: झारखंड मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए आज भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है। पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है।
आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 16 सितंबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा और रामगढ़ जिले में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 17 सितंबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा और चतरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
विभाग ने सलाह दी है कि लोग बारिश वाले दिनों में खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े न हों और बिजली गिरने की स्थिति से बचाव करें। ग्रामीण इलाकों में नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का मौसम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। कई जगह जलजमाव की स्थिति, यातायात में बाधा और ग्रामीण क्षेत्रों में फसल को नुकसान की आशंका भी है। प्रशासन ने सभी जिलों में संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा है।