Jharkhand Weather Update: झारखंड में दशहरे के बीच बारिश का Alert! जानें IMD का ताजा Update

Tuesday, Sep 30, 2025-02:37 PM (IST)

Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच जहां दशहरा के उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर है, वहीं बारिश का सिलसिला बाधा बन सकता है। दो अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक मौसम विभाग ने ‘येलो' अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में दशहरे के मौके पर राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा के लिए ‘येलो' अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दो अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक 7-11 मिमी बारिश की संभावना है। राज्य में तीन अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान जताया गया है। वहीं इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है।

आईएमडी के अनुसार, राज्य में इस मानसून में 1,199.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 1,013.3 मिमी होती है, जो 18 प्रतिशत अधिक है। वहीं ठनका गिरने से कई लोगों की जानें भी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static