नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता: वानथी श्रीनिवासन

9/18/2021 2:08:40 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने महिला शक्ति को महाशक्ति बताया और कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों में महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता में है।             

श्रीनिवासन ने गुरूवार को झारखंड प्रदेश कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में कहा कि मोर्चा की महिलाएं घर-घर रसोई तक संपर्क करेंगी तो पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों में महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता पर है। उन्होंने घर की अर्थव्यवस्था एवं वित्तीय प्रबंधन के अधिकार से जनधन खाते को जोड़ते हुए निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री बनाए जाने के निर्णय को प्रधानमंत्री की महिला सम्मान के प्रति सोच बताया।               

भाजपा नेता ने स्वच्छ भारत मिशन की सराहना करते हुए कहा कि यह शौचालय सिर्फ ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, महिला सम्मान का प्रतीक हैं। पहले ग्रामीण महिलाओं के जीवन में अंधेरा था, उन्हें अंधेरा होने का इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि राज्य की पूर्व की भाजपा सरकार ने महिला को केंद्रित कर जो विकास कराया है, उसे कोई खारिज नहीं कर सकता। भाजपा में लोकतंत्र की खूबसूरती है, यह दूसरे दलों में नही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static