राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज IIT के 45 वें दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, छात्रों को विभिन्न विषयों में वितरित करेंगी डिग्रियां

Friday, Aug 01, 2025-11:08 AM (IST)

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवार को धनबाद में आईआईटी (भारतीय खनन विद्यालय) के 45 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक धनबाद स्थित आईआईटी (आईएसएम) के दीक्षांत समारोह के दौरान मुर्मू कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में बीटेक स्नातक में शीर्ष रैंकिंग पाने वाले प्रियांशु शर्मा को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।

PunjabKesari

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1,880 छात्रों को विभिन्न विषयों में प्रदान करेगी डिग्री
2024-25 बैच के कुल 1,880 छात्रों को विभिन्न विषयों में डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह के दौरान कुल 37 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 35 को रजत पदक तथा 21 को प्रोत्साहन पदक एवं पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी मौजूद रहने की उम्मीद है। संस्थान की स्थापना 9 दिसंबर 1926 को हुई थी। इसे रॉयल स्कूल ऑफ माइंस, लंदन के तर्ज पर बनाया गया था, ताकि भारत की तेजी से बढ़ते खनन उद्योग के लिए कुशल पेशेवर तैयार किए जा सकें।

PunjabKesari

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। तय किये गए कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति सबसे पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से पूर्वाह्न 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सड़क के रास्ते IIT-ISM धनबाद रवाना होंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते गुरुवार को देवघर पहुंची थी। यहां राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के विद्यार्थियों, चिकित्सकों और अधिकारियों को संबोधित किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static