पलामू पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार

10/26/2020 12:16:55 PM

डालटनगंजः झारखंड की पलामू जिला पुलिस ने वाहन लुटेरा गिरोह के नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले में वाहन लूट की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर विशेष टीम का गठन कर अंतरराज्यीय वाहन लुटेरा गिरोह के नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी लोग पेशेवर अपराधी है और लूट के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं।

इनकी गिरफ्तारी झारखंड के अलग-अलग जिलों के अलावा बिहार के कुछ जिलों से हुई है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। विशेष टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) संदीप कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारी शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static