पलामू का कुख्यात उग्रवादी बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

2/18/2022 12:54:12 PM

 

मेदिनीनगरः झारखंड और बिहार पुलिस के लिए वांछित उग्रवादी इंदल पासवान (45) को बृहस्पतिवार को पलामू पुलिस गिरफ्तार करके मेदिनीनगर ले आई। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने बताया कि पलामू पुलिस की खुफिया सूचना पर बिहार की औरंगाबाद जिला पुलिस ने टंडवा थानान्तर्गत मुंगिया गांव में छापेमारी करके एक दर्जन से अधिक उग्रवादी एवं आपराधिक घटनाओं के आरोपी इंदल पासवान को धर दबोचा जो वहां छिपकर रह रहा था। इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मेदिनीनगर में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार इंदल पासवान प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी से भी जुड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके ऊपर हत्या, फिरौती, रंगदारी, लूट और आगजनी संबन्धित डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

इन मामलों में अरसे से पलामू पुलिस को उसकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इंदल पासवान पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सुकनाडेरा गांव का मूल निवासी है। उन्होंने बताया कि इस पर हुसैनाबाद, हैदरनगर, पिपरा, हरिहरगंज, छत्तरपुर और मोहम्मदगंज थानों में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त औरंगाबाद तथा उत्तर प्रदेश में भी इसके विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिन्हा ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार पासवान से गहन पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static