पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा बने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Friday, Sep 15, 2023-10:27 AM (IST)

रांची: झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इससे संबंधित आदेश राज्य सरकार ने गुरुवार की शाम जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है। सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे।