झारखंड के इस शहर में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर, 14 मई को धूमधाम से होगा भूमि पूजन; तैयारियां शुरू

Friday, May 02, 2025-06:19 PM (IST)

Palamu News: झारखंड के पलामू में दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए आगामी 14 मई को बेहद धूमधाम से भूमि पूजन अनुष्ठान किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है।

जानकारी के मुताबिक पलामू के बरही धाम में यह मंदिर बनेगा। यह भव्य मंदिर 551 फीट ऊंचा होगा। अब तक का यह दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर होगा। इसके अलावा परिसर में 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर भी बनेगा। इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जमीन दाताओं के सहयोग से करीब 5 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस मंदिर का निर्माण कार्य शिवांश चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है।  

मंदिर बनाने के पीछे भी एक कहानी है। दरअसल, मई 2022 में बराही धाम में हनुमान जी की 105 फीट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान महायज्ञ के समय खुदाई में अष्टधातु की मां दुर्गा की प्रतिमा प्राप्त हुई थी। खुदाई में 2 सांप भी निकले जो पल भर में गायब हो गए। इस अद्भुत घटना को हजारों श्रद्धालुओं ने देखा और तभी निर्णय लिया गया कि यहां मां दुर्गा का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static