बोेकारो वन भूमि घोटाले मामले में  ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, झारखंड और बिहार में 16 जगहों पर एक साथ डाली रेड

Tuesday, Apr 22, 2025-10:21 AM (IST)

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बोकारो वन भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के तहत मंगलवार को झारखंड और बिहार में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पड़ोसी राज्यों में करीब 16 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि कथित वन भूमि घोटाले में बोकारो के मौजा तेतुलिया में 103 एकड़ संरक्षित वन भूमि का "धोखाधड़ी" से अधिग्रहण और अवैध बिक्री शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static