झारखंड में बिनोद बिहारी महतो के पौत्र राजेश कुमार महतो का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Wednesday, Apr 16, 2025-05:36 PM (IST)

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष बिनोद बिहारी महतो पौत्र और पूर्व सांसद राजकिशोर महतो के पुत्र राजेश कुमार महतो उर्फ डब्लू महतो का आज धनबाद के हीरापुर स्थित बिनोद बिहारी महतो आवास में निधन हो गया।

राजेश कुमार महतो 53 वर्ष के थे। वह पिछले 6 माह से बीमार चल रहे थे और उनका इनका इलाज कोलकाता में चल रहा था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी। महतो ने हीरापुर आवास में आज अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे एक पुत्र आदर्श कुमार महतो समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। इस बीच सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक जेपी पटेल, भाजपा नेता तारा देवी, स्वपन कुमार महतो, राजकिशोर महतो व अन्य ने उनके निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static