रांचीः काम दिलाने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को बनारस ले जाकर किया दुर्ष्कम, जांच में जुटी पुलिस

7/22/2021 6:25:43 PM

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के सांगा गांव से तीन बच्चियों को बहला-फुसलाकर उन्हीं के घर से उत्तरप्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध मे इएफआई संस्था के कुमुदनी केरकेटटा और अर्पना बाड़ा ने बताया कि तीनो बच्चियों को काफी मसक्कत के बाद उत्तर प्रदेश बेनीपुर मनकापुर जिला गोड्डा से एक ईट भाटठा से बरामद कर पिठोरिया थाना लाया गया।

पीड़िता ने पुलिस को उनके साथ हुए दुष्कर्म और मानसिक, शाररिक प्रताड़ना के बारे में बताया। लड़कियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश ले जाने से पहले घर से जाने के क्रम में सुकुरहुटु गांव में रूका, वहां पर रौशन कुमार नामक युवक ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुर्ष्कम किया। दूसरे दिन रौशन कुमार ने रांची से तीनों लड़कियों को लेकर बनारस के एक ईंट भट्ठा ले गया। इसके पहले एक लड़की अपनी मोबाईल से घरवाले को फोन पर बात करना चाह रही थी लेकिन उससे मोबाईल छीनकर सिम निकालकर फेक दिया गया।

इसके बाद लड़कियों के घरवाले और इएफआई संस्था रांची के कुमुदनी केरकेटटा और अर्पना बाड़ा को पता चला, काफी मसक्कत के बाद तीनो को रेस्क्यू कर पिठोरिया थान लाया गया। लड़कियो ने बताया कि वहां के ईट भटठा में झारखण्ड समेंत कई राज्यों के नाबालिक लड़कियां बंघक बनकर काम कर रही है उनके साथ रोज मारपीट जैसे घटना हो रही है। इस मामले में वहीं के स्थानीय पुलिस मुकदर्शक बनी रहती है। मामले में पिठोरिया पुलिस जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static