"झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार की अंतहीन कहानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही", रांची में ED की छापेमारी पर बोले प्रतुल शाहदेव

5/6/2024 11:29:39 AM

रांची: प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव पर छापा मारा, उनके घर से भारी नकदी बरामद की। वहीं, इस छापेमारी पर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हमला बोला है।

"आलमगीर आलम को तुरंत हिरासत में लिया जाना चाहिए"
प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार की अंतहीन कहानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अभी कुछ दिन पहले एक के घर और दफ्तर से 300 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस सांसद के करीबी पंकज मिश्रा के घर से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद हुई। अब मंत्री आलमगीर आलम के घर से 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम को तुरंत हिरासत में लिया जाना चाहिए, उनसे सख्ती से पूछताछ की जानी चाहिए और इस पैसे का कनेक्शन ईडी से जोड़ा जाना चाहिए।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को झारखंड के एक मंत्री के सचिव के कथित घरेलू सहायक के परिसरों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद करने का दावा किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों द्वारा साझा किए गए 'वीडियो' में ईडी के अधिकारियों को एक कमरे में से नोटों की गड्डियों को ले जाते हुए देखा जा सकता है। जिस स्थान पर छापा मार गया, वह कथित तौर पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से जुड़ा बताया जा रहा है।

ईडी के सूत्रों ने कहा कि कितनी राशि बरामद की गई है इसका पता लगाने के लिए नोटों की गिनती की जा रही है और यह राशि 20-30 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि बरामद की गई नकदी में मुख्य रूप से 500 रुपये के नोट हैं और कुछ आभूषण भी बरामद किए गए हैं। आलम (70) कांग्रेस नेता हैं और झारखंड विधानसभा में पाकुड़ सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static