भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिलना मजदूर परिवार को पड़ा महंगा, BJP समर्थकों ने की मारपीट

Friday, Jun 14, 2024-11:25 AM (IST)

रांची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ दिनों पहले धनबाद पहुंचे थे। धनबाद से होकर गुजरने के दौरान केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा गोधर काली बस्ती में राहुल गांधी ने चौपाल लगाकर वहां रह रहे लोगों की समस्या सुनी थी।

मजदूर परिवार को राहुल गांधी से मिलना पड़ा महंगा
बताया जा रहा है कि कुसुंडा के रहने वाली असंगठित मजदूर परिवार की गायित्री ने इस दौरान राहुल गांधी से अपने क्षेत्र की समस्या बताई थी और पढ़ाई के साथ रोजगार की मांग भी की थी। अब धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के बाद से भाजपा समर्थक मजदूर परिवार का जीना मुहाल कर रहे हैं। भाजपा समर्थक मजदूर परिवार को गांव छोड़ कर चले जाने की धमकी दे रहे हैं। मजदूर परिवार का आरोप है कि जब इसकी शिकायत केंदुआडीह थाना को दी गई तो सिर्फ जांच की बात कह कर टाल दिया। इसके बाद भी भाजपा समर्थक पीड़ित परिवार को धमकाते रहे और उनका घर भी जलाने का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो गायत्री और उनके माता-पिता और चाचा के ऊपर 15 भाजपाईयों ने हमला कर दिया, जिसका वीडियो सामने आया है। कहा जा रहा है कि वीडियो में कुछ लोग लाठी डंडे से मारपीट कर रहे हैं। वही घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज SNMMCH अस्पताल में चल रहा है। वहीं गायत्री सहित उनका परिवार डरा सहमा है।

"राहुल गांधी से मिलना BJP के लोगों को अच्छा नहीं लगा"
मामले में गायत्री कुमारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा के दौरान धनबाद आये थे। धनबाद से गुजरने के दौरान राहुल गांधी गोधर काली बस्ती पहुंचे थे।सभी मजदूरों से वे मिले थे। गायत्री कुमारी ने कहा कि उन्होंने भी राहुल गांधी से अपनी गरीबी बयान की थी जो अब मुसीबत बन गया है। राहुल गांधी से मिलना भाजपा के लोगों को अच्छा नहीं लगा। इसलिए अब उन लोगों को यहां से जाने को कह रहे है। बात नहीं मानने पर उन लोगों ने मारपीट किया। उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया है। सभी लोग घायल है। SNMMCH में इलाज करा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static