बेटी,रोटी और माटी की रक्षा के लिए BJP निकालेगी परिवर्तन यात्रा, हेमंत सरकार से मांगेगी पांच साल का हिसाब

Tuesday, Sep 17, 2024-09:20 AM (IST)

रांची: सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 20 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए वर्तमान हेमंत सरकार से पांच साल का हिसाब मांगा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रा बेटी,रोटी और माटी की रक्षा, युवाओं के भविष्य और झारखंड में परिवर्तन लाने का संकल्प है।

"सभी 81 प्रमंडलों और 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरेगी यात्रा"
परिवर्तन यात्रा के बारे में बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली यह परिवर्तन यात्रा छह सांगठनिक प्रमंडलों में होगी। 20 सितंबर से 3 अक्टूबर भाजपा अपने सभी 6 सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकलेगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए यह यात्रा पूरे प्रदेश में 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वहीं उन्होंने बताया कि इस यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम, 65 सार्वजनिक रैलियां होगी।

"5 वर्षों से ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचाया"
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले लगभग 5 वर्षों से ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचाया है। झारखंड के लोगो की पहचान ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है, लेकिन हेमंत सरकार ने आज झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। झारखंड की पहचान लूट खसोट, भ्रष्टाचार, नोटो के पहाड़ से हो गई है। हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन को नहीं लूटा, बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।

"हेमंत सरकार से पांच साल का हिसाब मांगा जाएगा"
मरांडी ने कहा कि यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आदिवासी आबादी तेजी से घटी है। मुस्लिम आबादी बढ़ी है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, 5 साल का हिसाब दो,न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे के नारों के साथ जनता जवाब मांगेगी। मरांडी ने कहा कि यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static