पिता ने धारदार हथियार से की 3 बेटियों की हत्या, घटना से इलाके में सनसनी
Monday, Jun 08, 2026-02:27 PM (IST)
Jharkhand Crime: झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है।
घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नंदू यादव ने अपनी तीनों बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव तथा मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- कैबिनेट मंत्री के घर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

