खेल-खेल में लावारिस कार के अंदर फंसी 5 साल की बच्ची, दम घुटने से दर्दनाक मौत

Friday, Jun 19, 2026-12:26 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक खड़ी कार के अंदर फंसने के बाद कथित तौर पर दम घुटने से पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार शाम चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के तुंगरी में हुई। 

एसडीपीओ (चाईबासा) बहामन तूती ने बताया कि बच्ची, ईशानी गोप, तुंगरी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक सरकारी स्कूल से अपने चचेरे भाई के साथ घर लौट रही थी। तभी वह खेल-खेल में लावारिस वाहन के अंदर घुस गई। तूती ने बताया कि पता नहीं कैसे कार अंदर से बंद हो गई और उसका चचेरा भाई उसे खोल नहीं सका। 

यह भी पढ़ें- SHO समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

अधिकारी ने कहा कि संभवत: दम घुटने के कारण बच्ची जल्द ही बेहोश हो गई। इसके बाद उसे चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है लेकिन हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static