20 साल की आदिवासी युवती से हैवानियत, जबरन सुनसान जगह ले गए दरिंदे; फिर बारी-बारी किया....8 लोग गिरफ्तार

Sunday, Jun 07, 2026-03:42 PM (IST)

Ranchi Gangrape: झारखंड के रांची जिले में 20 साल की आदिवासी युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक किशोर को हिरासत में लिया गया। यह घटना शुक्रवार देर रात मंदार पुलिस स्टेशन इलाके के एक गांव में हुई। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को ज़बरदस्ती गांव के पास एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, रेप पीड़िता के बयान के आधार पर शनिवार को FIR दर्ज की गई। इसके बाद, रांची के एक सरकारी अस्पताल में महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया। 

यह भी पढ़ें- एक साथ 13 नर्सिंग होम और अस्पताल हुए सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

रांची (ग्रामीण) के SP गौरव गोस्वामी ने PTI को बताया, "हमने इस मामले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। आरोपियों को बुरमू और चान्हो पुलिस स्टेशन इलाकों में कई जगहों पर छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है, जबकि हिरासत में लिए गए किशोर की उम्र 15 साल है।" पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static