शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Sunday, Nov 01, 2026-11:06 AM (IST)

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक महिला ने थाने के अंदर अपने साथ बलात्कार का आरोप लगाया, जिसके बाद एक कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, महिला वहां शिकायत दर्ज कराने गई थी। 

अधिकारियों ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के बाद, कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में गम्हरिया थाने के प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अपनी शिकायत में, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। उसे डर था कि उसका पति उसे पीटेगा, इसलिए वह घर से निकल गई। पुलिस ने एक बयान में बताया कि वह एक पड़ोसी के घर गई और अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) की गाड़ी उसके घर पहुंची और उसी रात उसे थाने ले आई। बयान के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे आराम करने के लिए थाने में एक कमरा दिया। महिला जब उस कमरे में थी, तभी थाने में वायरलेस ऑपरेटर के तौर पर तैनात आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

भाजपा ने राज्य में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनुभव भारद्वाज को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। एसडीपीओ की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस घटना पर विपक्षी दल भाजपा ने कहा कि राज्य में ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं, क्योंकि पुलिस प्रशासन को किसी का डर नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को पैसे देकर मनचाहा तबादला हासिल करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static