CBI की कार्रवाई में कई सफेदपोश होंगे बेनकाब: दीपक प्रकाश

11/29/2020 11:53:38 AM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को कहा कि राज्य की खनिज संपदा को लूटने वाले गिरोह के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कारर्वाई में कई सफेदपोश चेहरे बेनकाब होंगे।

प्रकाश ने कहा कि खनिज संपदा को लूटने में एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है जिसपर केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है और प्राथमिकी भी दर्ज किए हैं। उन्होंने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कोयला सहित अन्य खनिजों की लगातार हो रही तस्करी पर आवाज उठाई है। पार्टीमीडिया में भी इन बातों को रखते हुए कारर्वाई की मांग करती रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह का पर्दाफाश भी किया है और इसमें शामिल छह लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज किए हैं। जिस प्रकार से बड़े पदाधिकारियों तक बड़ी रकम पहुचने की बातें उजागर हो रही हैं उससे स्पष्ट है कि इस काली कमाई में संलिप्त कई सफेदपोश जल्द बेनकाब होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static