रांची में शर्मनाक घटना! बाप ने अपनी 10 साल की बेटी के साथ की हैवानियत की सारी हदें पार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Friday, Sep 05, 2025-09:48 AM (IST)

Ranchi Crime News: रांची में एक व्यक्ति को अपनी 10 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

कई महीनों से 10 साल की बेटी के साथ कर रहा था दुष्कर्म
पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के चुटिया थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि बच्ची की दादी ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि लगभग 40 वर्षीय यह व्यक्ति महीनों से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। 

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चुटिया थाने के प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि उस व्यक्ति पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static