झारखंड में विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

Friday, Dec 30, 2022-02:04 PM (IST)

 

रांचीः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूज्यनीय मां हीराबेन के गोलोक गमन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। 

रघुवर दास ने यहां कहा कि मां की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। आप जैसे कर्मयोगी पुत्र को जन्म देने वाली दिव्यात्मा का सरल और सादा जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया दुख
इस बीच जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दु:ख हुआ। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दु:ख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान समेत अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static