Jharkhand News... कल कल्पना सोरेन ले सकती हैं विधायक पद की शपथ, CM चंपई भी रहेंगे मौजूद

Sunday, Jun 09, 2024-06:32 PM (IST)

Ranchi: सूत्रों के मुताबिक गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन कल यानी सोमवार की शाम 5 बजे विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ लेंगी।

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ इंडी एलाइंस के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत झामुमो, कांग्रेस और राजद कोटे के मंत्रिगण भी मौजूद रहेंगे। वहीं, झारखंड के विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिला सकते हैं। उधर, वर्तमान में झारखंड सरकार में एक मंत्री का पद खाली है। अगर नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ तो कल्पना सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की थी। कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट पर बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को 27 हजार 149 वोटों से हराया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static