न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को झारखंड HC के मुख्य न्यायाधीश के पद की दिलाई गई शपथ
Monday, Feb 20, 2023-01:04 PM (IST)

रांचीः झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने यहां न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।
राधाकृष्णन ने राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। इससे पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने उनके नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा।
वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, सांसदगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथिगण मौजूद थे।