झामुमो ओडिशा समिति का पुनर्गठन, अंजली सोरेन बनी प्रदेश अध्यक्ष

Saturday, Jun 26, 2021-03:32 PM (IST)

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने ओडिशा राज्य की इकाई का पुनर्गठन किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निर्देशानुसार वर्तमान ओडिशा समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए नयी प्रदेश कमेटी का गठन किया गया है।

पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि अंजली सोरेन ओडिशा जेएमएम इकाई की प्रदेश अध्यक्ष होगी। इसके अलावा महेश चंद्र हेम्ब्रम को उपाध्यक्ष, रामचंद्र हांसदा को महासचिव, प्रह्लाद पुरती को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सवियन आईन्द, रामचंद्र मुर्मू और लेथा तिर्की को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

पांडेय ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पत्र निर्गत होने के समय से ही तत्काल प्रभाव से ही कमेटी लागू होगी। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को निर्देश गया है कि वे नवगठित प्रदेश समिति का पूर्ण विस्तार के साथ-साथ ओडिशा राज्य अंतर्गत सभी जिला एवं नगर समिति का गठन आगामी दो महीने के अंदर करते हुए केंद्रीय कार्यालय को नवगठित प्रदेश समिति एवं पूर्ण जिला-नगर समिति की सूची उपलब्ध कराएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static