सर गंगा अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन से नितिन गडकरी व अरविंद केजरीवाल ने की मुलाकात, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Wednesday, Jul 16, 2025-12:45 PM (IST)

रांची: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बीते मंगलवार को सर गंगा राम अस्पताल में इलाजरत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली।

PunjabKesari

केजरीवाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, ‘‘नयी दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी शिबू सोरेन जी की स्वास्थ पर चर्चा की।''

PunjabKesari

वहीं, गडकरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, ‘‘नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।''

PunjabKesari

गौरतलब है कि बीते दिनों शिबू सोरेन को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कुछ दिन तक वेंटिलेटर पर रहे। 81 वर्षीय शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। वे एक साल से डायलिसिस पर हैं और पहले भी उनकी बायपास सर्जरी हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static