Guru Purnima 2025: CM हेमंत ने गुरु पूर्णिमा पर झारखंड वासियों को दी बधाई, पिता शिबू सोरेन के बारे में कही प्यारी बात

Thursday, Jul 10, 2025-12:08 PM (IST)

Guru Purnima 2025: आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। वहीं, सीएम हेमंत ने गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी को बधाई दी है।

सीएम हेमंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी - मेरे गुरु, मेरे मार्गदर्शक...आज गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।"


बता दें कि 'गुरु पूर्णिमा' हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। आज यानी 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा है। शास्त्रों के मुताबिक इस तिथि पर महाभारत के रचयिता वेदव्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गुरुजनों की उपासना और उनके प्रति आभार व्यक्त करने का विधान है। इसलिए इसी उपलक्ष्य में स्कूल, कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों पर गुरुजनों को सम्मानित किया जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static