CM हेमंत सोरेन से मिले NIT जमशेदपुर के निदेशक गौतम सूत्रधर, 15वें दीक्षांत समारोह का दिया  निमंत्रण

Thursday, Dec 18, 2025-06:41 PM (IST)

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 29 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। 

PunjabKesari

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उन्होंने अवगत कराया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमाम उपस्थिति प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री को उन्होंने दीक्षांत समारोह की चल रही तैयारियों से अवगत कराया। दीक्षांत समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static