1 अगस्त से शुरू झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, CM हेमंत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया निर्णय

Saturday, Jul 12, 2025-10:24 AM (IST)

रांची: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राज्य कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने छठी झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 से 7 अगस्त तक आयोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सत्र के दौरान पांच कार्यदिवस होंगे।'' उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में एक जनवरी से छह प्रतिशत की वृद्धि को भी मंजूरी दे दी है।

दादेल ने कहा कि पांचवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी बढ़ोतरी की गई। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने सभी पुलिस थानों के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहनों की खरीद सहित 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static