Jharkhand Weather: 6 June तक झारखंड में मानसून देगा दस्तक! जानें मौसम विभाग की बड़ी Update

Monday, Jun 02, 2025-08:42 AM (IST)

Jharkhand Weather News: मौसम में लगातार बदलाव के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में कमी आएगी।       

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है।विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अलग-हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की गई है।

इधर, पिछले तीन-चार दिनों में राज्य में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और उमस भी बढ़ा है। राजधानी रांची में तापमान जो पिछले चार-पांच दिनों पूर्व 30 डिग्री था वहीं यह रविवार को बढ़कर 34 डिग्री को पार कर गया। वहीं पलामू में तापमान फिर से 37 डिग्री के पार चल गया है, जबकि जमशेदपुर में 36.5, डालटेनगंज में 37.8, बोकारो में 34.1 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static