झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने दी नई Update
Saturday, May 31, 2025-08:49 AM (IST)

Jharkhand Weather Alert: मौसम विभाग ने 31 मई यानी आज राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घण्टे की दर से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है। इस बारिश से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है।
राजधानी रांची में 93 प्रतिशत तक उमस दर्ज
वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 32.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज में 37.6 और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, बोकारो में 36.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में 93 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया। इससे लोगों को अकुलाहट महसूस हुई। वहीं दोपहर में राजधानी रांची में बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली।