Jharkhand Monsoon: झारखंड में मानसून को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, इस तारीख तक होगी Entry
Tuesday, Jun 03, 2025-09:02 AM (IST)

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में मानसून पहुंचने की संभावना 10 जून के बाद ही है। मौसम विभाग के अनुसार बताया कि केरल के बाद मानसून पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ गया है। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के चलते मानसून बंगाल के रास्ते झारखंड में प्रवेश नही कर सका है। मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि विभाग ने झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की बात भी कही है।
झारखंड में हर दिन मौसम में बदलाव हो रहा है। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम सोमवार को साफ रहा और कड़ी धूप रही जिसके कारण लोगों ने गर्मी महसूस की। रांची में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, जमशेदपुर में 36.1, डालटेनगंज में 38.2, बोकारो में 38.1 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पश्चिम बंगाल और बिहार को छूकर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ गया है।