Jharkhand Weather : झारखंड में मानसून का प्रवेश, इन 10 जिलों में भारी बारिश व तेज आंधी का अलर्ट जारी

6/27/2024 11:56:50 AM

रांचीः झारखंड में मानसून के प्रवेश के बाद से मौसम ने करवट ली है। मौसम हर जगह सुहावना हो गया है। कई जिलों में बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी भी चल सकती है। वहीं मौसम विभाग ने एक जुलाई तक थम-थम कर बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

PunjabKesari

इन जिलों में भारी वर्षा का संकेत
मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी भागों में गर्जन व आंधी के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा के संकेत हैं। यहां लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

तेज आंधी चलने की भी संभावना, हो सकता है नुकसान
गर्जन के साथ 30 से 40 की गति से कुछ हिस्से में आंधी चलने की भी संभावना है। इस आंधी से नुकसान की भी संभावना है। 28 व 29 जून को वर्षा में बढ़ोतरी होगी। 30 जून से अधिक वर्षा होने की आशंका जताई गई है। पूरे राज्य में वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है। मौसम केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, गुरुवार को कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static