लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को जनता ने सबक सिखाने का किया काम: डी राजा CPI महासचिव कामरेड

6/30/2024 12:25:41 PM

रांची: इस बार लोकसभा चुनाव में जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और संविधान की रक्षा के सवाल पर वोट दिया है। मोदी सरकार को सबक सिखाने का काम किया है। पूर्ण बहुमत की सरकार न बनाकर गठजोड़ की सरकार बनाया है। ये बातें सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी राजा ने ने कही। जो झारखंड के पतरातू में हो रहे दो दिवसीय किसान सभा सम्मेलन होने के झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची आए हुए हैं। जहां वे पार्टी के झारखंड राज्य परिषद के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।

महासचिव डी राजा ने झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत पर कहा कि न्यायपालिका के प्रति झारखंड के लोगों का विश्वास बढ़ा है। यह झारखंड की जनता की जीत है। साथ ही झारखंड में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए जो भविष्य में विधानसभा चुनाव के लिए जो रणनीति बनेगी उसमें सीपीआई की भूमिका तय की जाएगी। वहीं देश की मातृ उद्योग एचईसी की दयनीय स्थित एवं दुर्दशा पर कामरेड डी राजा ने देश के प्रधानमंत्री से जवाब मांगते हुए कहा कि लगभग 24 माह से एचईसी के मजदूरों का वेतन बकाया है और प्रधानमंत्री विश्व गुरु की बात करते है।

वहीं दूसरी ओर भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के आगमन पर तथा कम्युनिस्ट पार्टी के विचारधारा से प्रभावित होकर आज कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता कॉम डी राजा के समक्ष ग्रहण किया। डी राजा ने नए साथियों को पार्टी का झंडा और अंग वस्त्र ओढ़ाकर पार्टी में शामिल कराया। मुख्य रूप से प्रसिद्ध समाजसेवी नीरज सिंह, सुशांतो वर्धन, राधिका तिवारी, सपना सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जिसे महासचिव ने पार्टी का गमछा देकर सम्मानित करते हुए धन्यवाद दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static