झारखंड में पार्टी का वजूद बचाने में जुटी JDU, नया संगठन बनाने की कर रही तैयारी

3/10/2021 3:38:55 PM

दुमका: झारखंड 2014 विधानसभा चुनाव में एक भी सीट से चुनाव नहीं जितने के बाद जनता दल यूनाइटेड का राजनीतिक पौधा जो मुरझाया वह अब तक हरा नहीं हो पाया है। जिसका खामियाजा झारखंड में हो रहे 2019 विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला। जदयू ने सालखन मुर्मू के आदिवासी कार्ड के जरिए झारखंड में अपने मुरझाए राजनीतिक पौधे को हरा करने का प्रयास किया, लेकिन वह भी निष्फल रहा। ऐसे में अब जनता दल यूनाइटेड उन्हें हटाकर झारखंड में नया संगठन बनाने की तैयारी कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार से यहां फिर से अपनी पार्टी के वजूद को बचाया जा सके।

PunjabKesari
जदयू का मानना है कि आदिवासी चेहरा के रूप में सालखन मुर्मू को झारखंड का अध्यक्ष बनाकर पार्टी सोच रही थी की इससे झारखंड में फिर से जे डी यू पैर जमाने में कामयाब हो जाएगी। लेकिन सालखान मुर्मू के द्वारा आदिवासी और मुस्लिम कार्ड जोरदार ढंग से खेलने और अन्य वर्गों को तरजीह नहीं देने से झारखंड में हुए विधान सभा चुनाव 2019 में भी एक भी सीट से चुनाव नहीं जीत सकी। जिसके बाद पार्टी को इस पर पुनर्विचार की जरूरत महसूस हुई।

PunjabKesari
झारखंड पार्टी महासचिव प्रवीण सिंह ने बताया कि अब पार्टी ने सालखन मुर्मू को अध्यक्ष पद से हटा कर प्रदेश कमेटी भंगकर अब नई कमेटी के निर्माण में जुट गई है। जिसके क्रम में पार्टी ने नए प्रदेश संयोजक के रूप में श्रवण कुमार के नाम की घोषणा की है। फिलहाल अभी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया जल्द ही नई प्रदेश कमेटी का गठन होगा। 

कभी झारखंड सरकार में मंत्री तक रहने वाली जे डी यू की स्थिति ऐसी हो गई है की आज पार्टी के अस्तित्व तक पर संकट गहरा गया है। सालखन मुर्मू के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आदिवासी और मुस्लिम कार्ड खेलने से जब पार्टी की स्थिति और खराब होती नजर आईं तो अब इसने पुराने कमेटी को भंग कर नए कमेटी पर विचार करना शुरू कर दिया है ताकि पार्टी को झारखंड में पुनर्जीवित किया जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static