कल झारखंड दौरे पर रहेंगे Rahul Gandhi, चाईबासा में JMM उम्मीदवार जोबा मांझी के पक्ष में करेंगे सभा

5/6/2024 1:46:44 PM

Ranchi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल यानी 7 मई को झारखंड आएंगे। यहां वह सिंहभूम और लोहरदगा में रैली को संबोधित करेंगे। इन रैली में राहुल गांधी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि राहुल गांधी चाईबासा में झामुमो उम्मीदवार जोबा मांझी के पक्ष में सभा करेंगे। वहीं वह लोहरदगा-खूंटी की सीमा बसिया में रैली को संबोधित करेंगे। बसिया में लोहरदगा और खूंटी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया गया है। गांधी के चुनावी सभा को लेकर पार्टी जोरदार तैयारी कर रही है। राहुल गांधी की रैली को लेकर संबंधित जिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सबसे पहले चाईबासा कॉलेज मैदान में झामुमो उम्मीदवार जोबा मांझी के समर्थन में दिन के 11.30 बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह लोहरदगा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत और खूंटी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के समर्थन में 2 बजे बसिया के कोनवीर में चुनावी सभा में शामिल होंगे। वहीं, पार्टी ने चुनावी सभा को लेकर रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा के कार्यकर्ता और नेताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिये हैं। दोनों जगह पर आमसभा को सफल बनाने हेतु रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा के कार्यकर्ता एवं नेताओं को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभा स्थल पर तैयारियों की समीक्षा भी लगातार की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static